उत्तराखंड

उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी: 14 अप्रैल को देहरादून में मेगा रोड शो, 30 हजार कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत

Listen to this News

देहरादून/उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वह प्रदेश को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी सफलता का मंत्र भी देंगे। पार्टी ने उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की हैं और 30 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा की योजना बनाई गई है।

सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से गणेशपुर हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर से होते हुए डाटकाली मंदिर और फिर महिंद्रा ग्राउंड तक जाएंगे। इसी दौरान उनके द्वारा दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण और अन्य करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की संभावना है।

भाजपा संगठन ने देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, नरेंद्रनगर और उत्तरकाशी समेत कई जिलों से कार्यकर्ताओं की बड़ी टीमें रैली के लिए तैनात की हैं। पार्टी का लक्ष्य इस जनसभा के जरिए प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए माहौल को और मजबूत करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम को “भव्य और ऐतिहासिक” बताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी तैयारियों की समीक्षा बैठक लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देंगे। पीएम मोदी की रैली को भाजपा के लिए ‘हैट्रिक मिशन’ से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button