शिक्षा

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: नोएडा के छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित

Listen to this News

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परिणाम घोषित होते ही नोएडा समेत पूरे प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया।

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष नोएडा के करीब 42,674 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जो अब अपने रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके स्कोर चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से मार्कशीट, पास प्रतिशत और अन्य डिटेल्स भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं।

इस साल यूपी बोर्ड का परिणाम शाम 4 बजे घोषित किया गया, जिससे छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button