उत्तराखंड

हल्द्वानी: तेज रफ्तार कार की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, टेंपो का इंतजार कर रहा था

Listen to this News

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, राजमिस्त्री काम खत्म कर घर लौटने के लिए सड़क किनारे टेंपो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वह करीब 15-20 फीट दूर जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय नानक चंद्र के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बहेड़ी (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे और लंबे समय से हल्द्वानी में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button