उत्तराखंड

रुड़की: साइट पर काम कर रहे मजदूर को बुलाकर की फायरिंग, इलाके में दहशत

Listen to this News

उत्तराखंड के रुड़की में फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। निर्माण स्थल पर काम कर रहे एक मिस्त्री को आवाज देकर बाहर बुलाया गया और उस पर तमंचे से फायर झोंक दिए गए।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित मजदूर एक मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान एक युवक ने उसे बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आया, बाइक सवार हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी।

गनीमत रही कि मजदूर को गोली नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से बाइक पर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो इस हमले की वजह बन सकता है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button