घर-घर बर्तन मांजने वाली कलिता माजी बनीं विधायक, बंगाल में BJP की जीत के साथ बदली किस्मत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में एक बेहद प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। कभी महज ₹2500 महीने कमाने के लिए घरों में बर्तन मांजने वाली कलिता माजी अब विधायक बन गई हैं।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए कलिता माजी ने ऑसग्राम विधानसभा सीट से शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को करीब 12 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया।
करीब दो दशकों तक घरेलू कामगार के रूप में काम करने वाली कलिता माजी ने जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और इसी मेहनत का नतीजा उनकी जीत के रूप में सामने आया।
बताया जाता है कि वह 3-4 घरों में काम करके अपने परिवार का गुजारा करती थीं और बेहद सीमित आय में जीवन यापन कर रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और राजनीति में सक्रिय रहीं।



