अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला: 4 सैनिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में 7 विद्रोही ढेर

Listen to this News

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के चार सैनिक मारे गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में सात विद्रोहियों को मार गिराने का दावा किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह मुठभेड़ बलूचिस्तान के बरखान जिले में उस समय हुई जब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आतंकियों और अलगाववादी लड़ाकों के खिलाफ अभियान शुरू किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई।

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि मारे गए विद्रोही प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) से जुड़े थे। वहीं, BLA ने भी हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी हिंसा और आतंकी घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। यहां सुरक्षा बलों, सरकारी प्रतिष्ठानों और बुनियादी ढांचे को लगातार निशाना बनाया जाता रहा है। हाल के महीनों में इस क्षेत्र में हमलों में तेजी देखने को मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button