देश
जापान में फिर कांपी धरती | 50 किलोमीटर गहराई में आया तेज भूकंप, दहशत का माहौल

जापान में एक बार फिर तेज भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। शुक्रवार को आए इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार भूकंप का केंद्र मियागी प्रांत के तट के पास था और इसकी गहराई करीब 50 किलोमीटर बताई गई है।
भूकंप के झटके उत्तरी जापान के कई इलाकों में महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
जापान दुनिया के सबसे भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है और यहां अक्सर भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की जाती हैं। हाल के महीनों में उत्तरी जापान में कई बड़े भूकंप आ चुके हैं, जिसके चलते लोगों में पहले से ही चिंता का माहौल बना हुआ है।



