उत्तराखंड

बदरीनाथ थाली भेंट विवाद: निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल हाईकोर्ट पहुंचे, निलंबन और FIR को दी चुनौती

Listen to this News

नैनीताल/देहरादून: बदरीनाथ धाम में थाली भेंट (दान) में कथित अनियमितता के मामले में निलंबित किए गए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने उत्तराखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। नौटियाल ने अपने निलंबन आदेश और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए न्यायालय में याचिका दाखिल की है।

मामले की सुनवाई करते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट की एकलपीठ ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से इस मामले में जवाब तलब किया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख तय की है।

गौरतलब है कि 2 जुलाई को बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की थाली भेंट की गिनती के दौरान वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत सामने आने के बाद मंदिर समिति ने विभागीय जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में प्रमोद नौटियाल पर दान राशि में गड़बड़ी करने के आरोप लगे, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बाद में मंदिर समिति की शिकायत पर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की।

इस मामले को उत्तराखंड सरकार ने भी गंभीरता से लिया है। सरकार पहले ही स्वतंत्र जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित कर चुकी है, जबकि पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) भी पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। अब सभी की निगाहें हाईकोर्ट की अगली सुनवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button