उत्तराखंड

आईटीबीपी जवान पंकज सिंह कठैत का निधन, सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Listen to this News

चमोली। आदिबदरी क्षेत्र के नगली गांव निवासी आईटीबीपी जवान पंकज सिंह कठैत का हृदयाघात से निधन हो गया। सोमवार को नोएडा से उनका तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर सेना के वाहन से पैतृक गांव लाया गया। जवान के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम

जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर घर के आंगन में पहुंचा, परिजन भावुक हो उठे। मां शोभा देवी और पत्नी संतोषी देवी की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी गांव पहुंचे।

सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई

गांव से करीब 20 किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा सिमली घाट तक निकाली गई। गौचर से पहुंचे आईटीबीपी के जवानों की टुकड़ी ने प्लाटून कमांडर दर्शन लाल के नेतृत्व में दिवंगत जवान को सैनिक सम्मान दिया। जवानों ने हथियार उल्टे कर शोक व्यक्त किया और शोक धुन बजाकर अंतिम सलामी दी।

इस दौरान हवा में गोलियां दागकर भी जवान को अंतिम विदाई दी गई। क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जवान के छोटे भाई नीरज ने उन्हें मुखाग्नि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button