उत्तराखंड

देहरादून: पटेलनगर में कार और बाइक सवारों में विवाद के बाद फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

Listen to this News

देहरादून: पटेलनगर क्षेत्र के लालपुल के पास गुरुवार को कार और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार में सवार कुछ युवकों और बाइक सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों ने कार पर डंडा मार दिया।

इसके बाद कार सवार युवकों ने कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सतर्क हो गई है।

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अब विवाद की वजह और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button