उत्तराखंड

पौड़ी: खतरनाक पेड़ हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे वन विभाग कार्यालय

Listen to this News

पौड़ी गढ़वाल। स्कूल जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से खड़े जर्जर और खतरनाक पेड़ को हटाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने वन विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र ढोल-नगाड़े लेकर कार्यालय पहुंचे और विभाग का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया।

पौड़ी शहर में एक निजी विद्यालय को जाने वाले मार्ग पर मौजूद यह पेड़ स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। विद्यालय आने-जाने वाले बच्चे रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं, ऐसे में पेड़ के गिरने की आशंका को लेकर सुरक्षा चिंता बनी हुई है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, पेड़ को हटाने के लिए लंबे समय से वन विभाग और प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से नाराज छात्र और शिक्षक वन विभाग कार्यालय पहुंचे और जल्द पेड़ हटाने की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि विद्यालय मार्ग पर मौजूद खतरनाक पेड़ों को चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो दिनों के भीतर पेड़ों के कटान की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी, ताकि किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा को खतरा न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button