उत्तराखंड

उत्तराखंड मौसम: पहाड़ों में बारिश से मिलेगी राहत, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में येलो अलर्ट

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच पर्वतीय क्षेत्रों को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ समय में पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर हल्का पड़ सकता है। हालांकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, पर्वतीय जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

देहरादून में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। जिले में गरज-चमक के साथ एक-दो दौर की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button