उत्तराखंड

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर से 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी को खेल महाकुंभ के नए स्वरूप के तौर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं का आयोजन न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर पर किया गया। इसमें विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, मलखंब समेत कई खेलों को शामिल किया गया है। पिछली प्रतियोगिता में कुल 26 खेलों में 1.62 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार और अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के विजेता को ट्रॉफी के साथ पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि दिए जाने का प्रावधान है। इसके अलावा सांसद और विधानसभा स्तर की ट्रॉफी जीतने वाली टीमों के लिए भी नकद पुरस्कार की व्यवस्था की गई है।

राज्य सरकार का कहना है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से उत्तराखंड को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button