उत्तराखंड

बड़ोवाला गोलीकांड: एक युवती बनी विवाद की वजह, सत्यम पहले भी रह चुका है झगड़े में शामिल

Listen to this News

देहरादून के बड़ोवाला क्षेत्र में निजी बैंककर्मी सत्यम पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस जांच में अब विवाद की एक नई कड़ी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे एक युवती को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। सत्यम का पहले भी कुछ युवकों के साथ विवाद हो चुका था।

मंगलवार रात करीब आठ बजे सत्यम अपनी चचेरी बहन के साथ स्कूटर से पटेलनगर से अपने घर की ओर जा रहा था। बड़ोवाला में बाइक सवार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। सत्यम के स्कूटर रोकते ही बाइक सवारों में से एक ने गोली चला दी। गोली उसके पेट को छूकर निकल गई। घायल सत्यम को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में इलाके में नाकेबंदी की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस घटना के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पटेलनगर क्षेत्र में कुछ ही दिनों के भीतर गोली चलने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 20 अगस्त को भी युवकों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हुई थी, जिसमें एक युवक घायल हुआ था। उस मामले में भी पुलिस जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button