देश

राजस्थान निकाय चुनाव: भाजपा का एक्शन जारी, 7 और बागी नेता छह साल के लिए निष्कासित

Listen to this News

राजस्थान में निकाय चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी अनुशासन तोड़ने वाले बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। भाजपा ने सात और नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इससे पहले पार्टी ने 41 बागी नेताओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया था। ताजा कार्रवाई के बाद अनुशासनहीनता के मामले में निष्कासित किए गए नेताओं की संख्या 48 हो गई है।

पार्टी की ओर से यह कार्रवाई उन नेताओं के खिलाफ की जा रही है, जिन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी लाइन का उल्लंघन किया। कुछ नेताओं ने टिकट मिलने के बाद चुनाव से पीछे हटने या संगठन के निर्देशों का पालन नहीं करने पर भी पार्टी की कार्रवाई का सामना किया है।

भाजपा के इस सख्त कदम को निकाय चुनाव के दौरान संगठन में अनुशासन और एकजुटता बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने बागी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button