उत्तराखंड

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने राज्यपाल से की मुलाकात, भारत दर्शन यात्रा के लिए मिली शुभकामनाएं

Listen to this News

देहरादून में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा पर जा रहे मेधावी छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से लोक भवन में मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

भारत दर्शन यात्रा के दौरान छात्र ऋषिकेश, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और रुड़की का भ्रमण करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि यह यात्रा केवल घूमने का अवसर नहीं, बल्कि देश के इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक और लोकतंत्र को करीब से समझने और नई चीजें सीखने का माध्यम है।

उन्होंने छात्रों से यात्रा के दौरान जिज्ञासा के साथ नई चीजों को देखने-समझने और अपने अनुभवों को जीवन में उतारने की अपील की। राज्यपाल ने छात्रों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे लगातार निखारने के साथ आधुनिक तकनीक और एआई की जानकारी हासिल करने की भी सलाह दी।

इस अवसर पर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, यात्रा पर जा रहे छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button