देशराष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश: पैसों के विवाद में महिला की हत्या, कसाई ने शव के किए नौ टुकड़े; दो हिरासत में

Listen to this News

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में पैसों के विवाद को लेकर एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, भवानीपुरम में मटन की दुकान चलाने वाले कसाई शफी ने महिला कल्याणी का गला रेतकर हत्या की। इसके बाद शव के नौ टुकड़े कर नहर में फेंकने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, इब्राहिमपटनम इलाके में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। सोशल मीडिया पर जानकारी सामने आने के बाद परिजनों ने हाथ पर बने टैटू के आधार पर महिला की पहचान कल्याणी के रूप में की।

जांच में पुलिस को शफी और कल्याणी के बीच करीबी संबंध होने तथा पैसों को लेकर विवाद की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को शफी महिला को भवानीपुरम स्थित अपने घर ले गया, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद महिला की हत्या किए जाने का आरोप है।

पुलिस को शक है कि हत्या के बाद शफी ने अपनी मटन की दुकान पर काम करने वाले गुरुवलु की मदद से शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया और उन्हें गोलापुड़ी क्षेत्र की कूलिंग नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शफी और गुरुवलु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button