उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

देहरादून: डीबीएस पीजी कॉलेज विवाद ने पकड़ा तूल, कमरे में घुसकर दो छात्रों से मारपीट; जबरन दोपहिया वाहनों पर ले जाने का आरोप

Listen to this News

देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बाद एनएसयूआई और एबीवीपी से जुड़े छात्र गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद अब कॉलेज परिसर से बाहर तक पहुंच गया है। बृहस्पतिवार रात दो छात्रों के साथ कथित मारपीट और उन्हें जबरन उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है।

रायपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, रात करीब 10 बजे कुछ युवक अपर आमवाला के मयूर विहार क्षेत्र स्थित एक कमरे में पहुंचे। आरोप है कि वहां सो रहे राहुल धानिक और ध्रुव धपवाल के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई। इसके बाद दोनों को अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर जबरन बैठाकर ले जाने का आरोप है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, राहुल को करनपुर में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया, जबकि ध्रुव को कथित तौर पर करनपुर स्थित एबीवीपी के प्रदेश कार्यालय ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों छात्रों को छोड़ दिया गया।

इससे पहले कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में जीत की खुशी में मिठाई बांटने को लेकर छात्राओं के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई थी। इसके बाद दोनों छात्र संगठनों के समर्थक आमने-सामने आ गए और मारपीट हुई। तनाव को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने 3 अक्टूबर को भी अवकाश घोषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button