उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

रुड़की: अग्निवीर भर्ती में युवाओं ने दिखाया दम, पहले दिन उत्साह के साथ दौड़े अभ्यर्थी

Listen to this News

रुड़की: बीईजी एंड सेंटर में सोमवार से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। 5 से 23 अक्तूबर तक चलने वाली भर्ती के पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। पवेलियन ग्राउंड में आयोजित दौड़ को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भर्ती प्रक्रिया के तहत सेना अधिकारियों ने पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की और इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई। करीब 50-50 अभ्यर्थियों के समूह बनाकर दौड़ आयोजित की गई। दौड़ पूरी करने में लगे समय के आधार पर अभ्यर्थियों का आकलन किया गया, जिसके बाद अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षण भी कराए गए।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में प्रतिदिन एक हजार से अधिक युवा शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से ठहरने, पेयजल और आवागमन की व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त बसों के साथ कम दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जा रहा है।

भर्ती में हिमाचल, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न क्षेत्रों से युवा पहुंचे हैं। भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button