उत्तराखंड

देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद पति ने पुलिस को किया फोन

Listen to this News

देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव एक प्लॉट के अंदर बने कमरे से बरामद हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने कथित तौर पर उसे गोली मारने के बाद पुलिस को फोन किया और हत्या की जानकारी दी। घटना के बाद पति के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button