स्पोर्ट्स

₹58 करोड़ का ऑफर और हैरतअंगेज शर्त — Cummins और Head के सामने फ्रेंचाइजी क्रिकेट का बड़ा प्रलोभन!!

Listen to this News

टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट का दौर अपने चरम पर है। दुनिया भर के कई दिग्गज खिलाड़ी अब राष्ट्रीय टीमों की जगह फ्रेंचाइजी लीग्स को तरजीह दे रहे हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड को लेकर एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आईपीएल फ्रेंचाइजी ने दोनों खिलाड़ियों को दुनियाभर की टी20 लीग्स में खेलने के लिए हर साल करीब 58 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। हालांकि इस ऑफर के साथ एक हैरतअंगेज शर्त भी जुड़ी है — दोनों को इसके बदले इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़नी होगी।

‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह ऑफर टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव और बिग बैश लीग (BBL) के निजीकरण की संभावनाओं पर नई बहस छेड़ रहा है।

वर्तमान में, कमिंस अपने केंद्रीय अनुबंध और कप्तानी से करीब 26 करोड़ रुपये सालाना कमाते हैं, जबकि हेड की कमाई उनसे थोड़ी कम है। इसके बावजूद दोनों ने इस भारी-भरकम ऑफर को ठुकरा दिया और राष्ट्रीय टीम के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने के बदले इतना बड़ा ऑफर मिला हो। जोफ्रा आर्चर को भी 2023 में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से इसी तरह का प्रस्ताव मिला था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पिछले सीजन में कमिंस को 20.5 करोड़ रुपये में साइन किया था, जबकि ट्रैविस हेड को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में SRH को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Oplus_16908288

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button