अंतरराष्ट्रीय

चारधाम यात्रा 2026: पटेल भवन में कंट्रोल रूम शुरू, 24 घंटे होगी निगरानी

Listen to this News

देहरादून: चारधाम यात्रा 2026 के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में देहरादून स्थित पटेल भवन में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जहां से यात्रा की 24 घंटे निगरानी की जाएगी।

गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती पहले ही कर दी गई है।

प्रशासन ने यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टरों में विभाजित किया है, ताकि बेहतर निगरानी और भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा जिला पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवान तैनात किए गए हैं।

सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एसडीआरएफ, एटीएस, बम निरोधक दस्ते और जल पुलिस की टीमें भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगी। यात्रा मार्गों और धामों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग स्थल और ठहरने के लिए हॉल्टिंग प्वाइंट भी बनाए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि इस बार यात्रा को पहले से अधिक सुरक्षित, डिजिटल और व्यवस्थित बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button