अंतरराष्ट्रीय

सीएम धामी सख्त: 22 हजार शिकायतें जबरन बंद करने पर अधिकारियों को चेतावनी

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड में सीएम हेल्पलाइन 1905 को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। समीक्षा बैठक के दौरान यह पाया गया कि अधिकारियों ने 22 हजार से अधिक शिकायतों को बिना समाधान के जबरन बंद कर दिया, जिससे मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami नाराज हो गए।

सचिवालय में हुई बैठक में सामने आया कि कुल 1.19 लाख शिकायतों में से करीब 22,246 शिकायतें बिना उचित कार्रवाई के बंद कर दी गईं। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए साफ कहा कि इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम धामी ने निर्देश दिए कि बिना जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष या संबंधित सचिव की अनुमति के किसी भी शिकायत को बंद न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी ने शिकायत को जबरन बंद किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सीएम हेल्पलाइन केवल एक नंबर नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और उम्मीदों का माध्यम है, इसलिए हर शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि तक किया जाना चाहिए।

समीक्षा में यह भी सामने आया कि कई विभागों ने जिम्मेदारी से बचने के लिए शिकायतों को गलत श्रेणियों में डाल दिया या तकनीकी कारणों का हवाला देकर बंद कर दिया।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी स्तर पर हर सप्ताह और सचिव स्तर पर हर माह नियमित समीक्षा की जाए, ताकि शिकायत निस्तारण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button