उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम फिर बिगड़ा, भारी बारिश और तूफान का अलर्ट; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर खराब बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अन्य जिलों में भी खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों (3500 मीटर से अधिक) में बर्फबारी की भी आशंका जताई है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button