उत्तराखंड

पिथौरागढ़: शादी से लौट रही जीप झूलाघाट में खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

Listen to this News

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। झूलाघाट क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, वाहन में चार लोग सवार थे और वे मूनाकोट क्षेत्र से बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में झूलाघाट-बोरागांव मोटर मार्ग पर वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button