उत्तराखंड

मसूरी की माल रोड पर इमरान हाशमी ने शुरू की ‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग, अभिनेता की एक झलक पाने उमड़े प्रशंसक

Listen to this News

मसूरी: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों उत्तराखंड में अपनी आगामी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बुधवार को फिल्म की शूटिंग मसूरी की प्रसिद्ध मॉल रोड और लाइब्रेरी चौक क्षेत्र में हुई, जहां अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जुट गए।

शूटिंग के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और शूटिंग में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए विशेष व्यवस्था की। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग शूटिंग देखने के लिए मौके पर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमरान हाशमी ने प्रशंसकों का अभिवादन किया, जिसके बाद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शूटिंग के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बताया जा रहा है कि ‘गनमास्टर G9’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी शूटिंग उत्तराखंड के कई स्थानों पर की जा रही है। इससे पहले भी फिल्म की शूटिंग देहरादून और आसपास के इलाकों में हुई थी। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button