देश

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: कर्मा-धर्मा पर्व पर स्नान करने गए छह बच्चों की डूबने से मौत

Listen to this News

बिहार के भागलपुर जिले के अजगैवीनाथ धाम क्षेत्र में कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। नारायणपुर बहियार में स्नान करने गए छह बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, गंगा का जलस्तर बढ़ने और हाल में हुई बारिश के कारण बहियार के खेतों में काफी पानी जमा था। बच्चे कर्मा-धर्मा पर्व के लिए पूजा और स्नान करने वहां पहुंचे थे। स्नान के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने की कोशिश में अन्य बच्चे भी पानी में डूब गए।

स्थानीय ग्रामीणों और तैराक युवकों ने काफी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को पानी से बाहर निकाला। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी छह बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की उम्र करीब 12 से 14 वर्ष बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button