उत्तराखंड

देहरादून: महिला के अपहरण की कोशिश, काली स्विफ्ट कार सवार दो युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

Listen to this News

देहरादून के सहस्रधारा रोड पर महिला के अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस को अब तक आरोपितों का सुराग नहीं मिला है। रायपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह सुषमा वर्मा अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर स्कूटी से घर लौट रही थीं। कानकुंज वाली गली के पास काले रंग की स्विफ्ट कार ने उन्हें ओवरटेक किया। कार से उतरे दो युवकों ने महिला को पकड़कर जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।

महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने न तो उनके गहने लूटे और न ही स्कूटी छीनी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार और आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

एसपी देहात जया बलोनी के अनुसार, आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button