IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे मिचेल स्टार्क, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली मंजूरी

आईपीएल 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज Mitchell Starc को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने टूर्नामेंट में खेलने की मंजूरी दे दी है, जिसके बाद वह जल्द ही टीम से जुड़ेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार्क शुरुआती मैचों में चोट (कंधे और कोहनी) के कारण टीम से बाहर थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट होकर भारत आने के लिए तैयार हैं।
बताया जा रहा है कि वह जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स के कैंप से जुड़ेंगे और कुछ समय अभ्यास के बाद टीम के लिए मैदान पर उतर सकते हैं।
संभावना है कि स्टार्क 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से आईपीएल 2026 में अपनी शुरुआत कर सकते हैं।
स्टार्क की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी को बड़ा मजबूती मिलेगी, खासकर ऐसे समय में जब टीम को टूर्नामेंट में लय पकड़ने की जरूरत है।
टीम प्रबंधन उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें धीरे-धीरे मैच फिट बनाने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि सीजन के अहम मुकाबलों में उनका पूरा फायदा मिल सके।



