उत्तराखंड

नैनीताल: सिपाहीधारा में बोल्डर गिरने से लोगों में आक्रोश, सांकेतिक जाम कर जताया विरोध

Listen to this News

नैनीताल के सिपाहीधारा क्षेत्र में पहाड़ी से बोल्डर गिरने की घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से क्षेत्रवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

घटना के बाद नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक जाम लगाया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में गिरते बोल्डरों से जान-माल के खतरे को लेकर तत्काल स्थायी समाधान की मांग की। हालात को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्र का उपचार किया जाएगा और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

गौरतलब है कि सिपाहीधारा और आसपास का इलाका लंबे समय से भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील बना हुआ है, जिससे यहां रहने वाले लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button