अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में हेलीकॉप्टर हादसा: लैंडिंग के दौरान बिगड़ा संतुलन, खोटांग में क्रैश

Listen to this News

काठमांडू/खोटांग (नेपाल): नेपाल के खोटांग जिले में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर हादसे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 9N-AFQ हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान संतुलन खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया

यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से उड़ान भरकर खोटांग के बेलाबेसी क्षेत्र में उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान तेज हवा और धूल के कारण विजिबिलिटी प्रभावित हुई, जिससे पायलट को संतुलन बनाने में दिक्कत हुई और हादसा हो गया।

 एक यात्री घायल, बाकी सुरक्षित

हादसे में एक यात्री घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहत की बात यह है कि पायलट समेत अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर एक शव को ले जाने के मिशन पर था और लैंडिंग के दौरान ही दुर्घटना का शिकार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और एविएशन अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर खराब मौसम और तेज हवा को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी जांच के बाद ही असली कारण स्पष्ट होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button