देश

बिहार: विक्रमशिला पुल बंद होने से मुंगेर में महाजाम, ट्रकों की लंबी कतार से हालात बिगड़े

Listen to this News

बिहार के भागलपुर में स्थित विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद मुंगेर जिले में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पुल बंद होने के कारण अब सभी वाहनों को श्रीकृष्ण सेतु (मुंगेर) के रास्ते डायवर्ट किया जा रहा है, जिससे यहां भारी ट्रैफिक दबाव बन गया है।

बुधवार सुबह से ही नौवागढ़ी से बांक मोड़ तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें बड़ी संख्या में ट्रक और भारी वाहन फंसे रहे। फ्लाईओवर निर्माण कार्य और संकरी सड़क के कारण स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई है।

जानकारी के अनुसार, जहां सामान्य दिनों में इस पुल से करीब 5,000 वाहन प्रतिदिन गुजरते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर लगभग 15,000 वाहन प्रतिदिन हो गई है। यानी पुल पर क्षमता से करीब तीन गुना ज्यादा दबाव पड़ रहा है।

प्रशासन ने हालात को नियंत्रित करने के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है और अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके बावजूद लोगों को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है।

गौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु गंगा नदी पर बना एक प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिसके बंद होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन पर बड़ा असर पड़ा है। अब मुंगेर का श्रीकृष्ण सेतु ही प्रमुख विकल्प बन गया है, जिससे पहली बार इतना अधिक दबाव देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button