उत्तराखंड

उत्तराखंड Weather Update: बारिश से बदला मौसम, मसूरी में मई में महसूस हुई दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड

Listen to this News

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। पहाड़ों की रानी मसूरी समेत कई इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मई महीने में ही लोगों को दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड का एहसास होने लगा है।

मसूरी में बुधवार से जारी बारिश के कारण मॉल रोड और प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। घने कोहरे, ठंडी हवाओं और लगातार हो रही बारिश से पर्यटक होटलों में ही कैद नजर आए, जबकि स्थानीय लोगों को भी दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, लगातार बारिश के चलते मसूरी का अधिकतम तापमान गिरकर करीब 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर में जलभराव और फिसलन की स्थिति बनने से आवाजाही भी प्रभावित हुई।

वहीं चमोली की पिंडर घाटी और टिहरी के भिलंगना क्षेत्र में भी बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ है। किसानों ने गेहूं और अन्य फसलों को भारी नुकसान होने की बात कही है। लगातार खराब मौसम के कारण किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है।

हरिद्वार में भी सुबह से बारिश का दौर जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और चारधाम यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं की आवाजाही भी कम दिखाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button