उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, एक हफ्ते में निकला 1000 किलो प्लास्टिक कचरा

Listen to this News

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में चारधाम यात्रा शुरू होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन इसके साथ ही पर्यावरण पर दबाव भी तेजी से बढ़ने लगा है। यात्रा के पहले ही सप्ताह में करीब 1000 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया है।

22 अप्रैल को धाम के कपाट खुलने के बाद से ही देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ के कारण प्लास्टिक कचरे, खासकर पानी की बोतलों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, जो पर्यावरण के लिए चिंता का विषय बन गया है।

हालांकि, नगर पंचायत ने इस चुनौती से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी। धाम क्षेत्र में लगभग 3000 वर्ग फीट में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) स्थापित की गई है, जहां कचरे को 15 अलग-अलग श्रेणियों में अलग किया जा रहा है।

इसके अलावा, प्लास्टिक कचरे को कॉम्पेक्टर मशीन के जरिए दबाकर गठरी बनाई जा रही है, जिससे उसके परिवहन और निपटान में आसानी हो रही है। धाम में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50 से अधिक सफाईकर्मी दो शिफ्ट में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button