उत्तराखंड
चमोली में बड़ा हादसा टला: मलारी के पास चट्टान से गिरा बोल्डर, ज्योतिर्मठ-नीती मार्ग बंद

ज्योतिर्मठ (चमोली)। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया, जब मलारी के पास पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर टूटकर ज्योतिर्मठ-नीती मोटर मार्ग पर गिर गया। इस घटना के चलते मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया और आवाजाही ठप हो गई।
यह सड़क सीमांत क्षेत्र नीति घाटी को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन है। अचानक बोल्डर गिरने से इस मार्ग पर चल रहे वाहनों को रोकना पड़ा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि, घटना के दौरान किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन द्वारा मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।



