उत्तराखंड

अलकनंदा में मिले शव का खुलासा: क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की युवक की हत्या, हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंका

Listen to this News

कर्णप्रयाग (चमोली)। अलकनंदा नदी में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्या के मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य को आरोपी पाया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 10 मार्च को लंगासू क्षेत्र में अलकनंदा नदी किनारे एक शव मिला था। 24 मार्च को मृतक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

जांच में सामने आया कि आरोपी नरेंद्र तोपाल ने मृतक की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने शव के हाथ-पैर बांधकर अपनी गाड़ी में रखा और झूलाबगड़ पुल से अलकनंदा नदी में फेंक दिया। साथ ही मृतक का मोबाइल और अन्य सामान भी नदी में ठिकाने लगा दिया गया।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने मृतक से कुछ समय पहले 10 हजार रुपये उधार लिए थे। मृतक द्वारा सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने से नाराज होकर आरोपी ने 16 फरवरी को वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button