उत्तराखंड
नैनीताल: सट्टे और पैसों के लेनदेन के दबाव में किशोर ने जहर खाकर दी जान, वीडियो वायरल

Listen to this News
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सट्टे और पैसों के लेनदेन के दबाव में एक 17 वर्षीय किशोर ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान कोटाबाग निवासी जगदीश के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम का माहौल है।
बताया जा रहा है कि किशोर सट्टे के लेनदेन को लेकर मानसिक दबाव में था। मौत से पहले उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि सट्टे के जाल में फंसने के कारण उनके बेटे ने यह कदम उठाया। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



