उत्तराखंड

अंकित थपलियाल हत्याकांड: 12 साल बाद मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बेटे को न्याय दिलाने के लिए पिता पहुंचे थे सुप्रीम कोर्ट तक

Listen to this News

देहरादून। बहुचर्चित अंकित थपलियाल हत्याकांड में 12 साल बाद बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले का मुख्य आरोपी अकरम पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, जिससे पीड़ित परिवार को लंबे इंतजार के बाद कुछ राहत मिली है।

यह मामला साल 2014 का है, जब बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए अंकित थपलियाल के घर में घुसे थे और विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी थी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया था।

अंकित के पिता सुरेंद्र थपलियाल ने बेटे को न्याय दिलाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। उन्होंने वर्ष 2016 में सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगाई, लेकिन वहां से मामला हाईकोर्ट जाने की सलाह मिलने पर वे निराश हो गए थे। बावजूद इसके, उन्होंने न्याय की उम्मीद नहीं छोड़ी।

आरोपी के एनकाउंटर की खबर मिलते ही परिवार भावुक हो उठा। माता-पिता की आंखों में आंसू थे, लेकिन उन्हें इस बात का सुकून भी मिला कि बेटे के हत्यारे को उसके किए की सजा मिल गई।

हालांकि, परिवार का कहना है कि अभी भी मामले में शामिल अन्य आरोपियों को सजा मिलना बाकी है। उन्होंने न्यायालय से सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button